दमोह:पंचायत उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी में सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी गई। खास बात यह रही कि दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। प्रशासन द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैम्प, व्हीलचेयर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
उधर पटेरा विकासखंड के कुंडलपुर क्षेत्र में भी मतदान प्रारंभ होते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय नजर आए। एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को निष्पक्ष व सुचारू मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
