डॉग लवर्स युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने पर प्रकरण हुआ दर्ज

इंदौर:हीरानगर क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर झूठा वीडियो डालकर बदनाम करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. युवती कला क्षेत्र से जुड़ी है और डॉग लवर्स होने के कारण नियमित पोस्ट करती हैं.युवती ने पुलिस को बताय कि अर्पित कुमावत ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर भ्रामक वीडियो डाल दिया और वही वीडियो वॉट्सऐप स्टेट्स पर भी लगाया.

उसके साथी रोहन और हर्ष ने वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ लिखीं और युवती का पता सार्वजनिक कर धमकियाँ भी दीं. वीडियो में गलत तरीके से यह आरोप लगाया था कि वह आवारा कुत्तों को जहर मिला भोजन देती है. सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद कई लोगों ने उसे फोन कर इस बारे में पूछताछ की. परेशान होकर युवती ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल का कहना है कि मामले में आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिक प्रतिबद्धता दिखाएं: किरेन रिजिजू

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर नागरिकोंं से भारतीय संविधान के बुनियादी सिद्धांतों के प्रति अपना समर्पण दिखाने की अपील की। श्री रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में संविधान निर्माताओं […]

You May Like