72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 1000 से ज्यादा खिलाड़ी और 58 टीमें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। 4-11 जनवरी तक वाराणसी में आयोजित इस प्रतियोगिता में 58 टीमें और 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे।

72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4-11 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, जिसमें अलग-अलग राज्यों की 58 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह इस चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन आज सुबह किया है।

पुरुषों में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए 6 ग्रुप बनाए गए है। इन 6 ग्रुप में कुल 30 टीमों को शामिल किया गया है। वहीं महिलाओं में भी 6 ग्रुप बनाए गए है। महिलाओं की 28 टीमों को शामिल किया गया है। 4-7 जनवरी के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद 8 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा। 10 जनवरी को सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं, जबकि 11 जनवरी को मेडल राउंड का आयोजन होगा।

सभी टीमें पहले लीग (राउंड रॉबिन) मैच खेलेंगी। लीग के बाद ए1, ए2, ए3 और बी1, बी2, बी3, यानी कुल 6 टीमें सीधे नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करेंगी। शेष टीमें ए4, बी4, सी1, डी1, ई1 और एफ1 में से 2 टीमें प्लेऑफ जीतकर नॉकआउट में जाएंगी।

Next Post

WPL 2026: यूपी वारियर्स को मिला नया कप्तान

Mon Jan 5 , 2026
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग को WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी सौंपी गई है। टूर्नामेंट 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर मेग लैनिंग को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए यूपी वारियर्स की कप्तान नियुक्त किया गया है। यह […]

You May Like