WPL 2026: यूपी वारियर्स को मिला नया कप्तान

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग को WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी सौंपी गई है। टूर्नामेंट 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर मेग लैनिंग को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए यूपी वारियर्स की कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इस फैसले की पुष्टि उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी ने रविवार शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की।

मेग लैनिंग इससे पहले WPL के शुरुआती तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुकी हैं और अपनी कप्तानी में टीम को लगातार तीन बार फाइनल तक पहुंचाया था। उनके इसी अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए उन्हें चुना। दिलचस्प बात यह है कि इस भूमिका के लिए भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन अंततः टीम मैनेजमेंट ने लैनिंग के अनुभव पर भरोसा जताया।

Next Post

भीषण सर्दी के चलते भिंड में बच्चों को कल तक के लिए अवकाश

Mon Jan 5 , 2026
भिंड: भिंड कलेक्टर ने भीषण सर्दी के चलते शासकीय, अशासकीय स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 6 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया है जबकि शिक्षक समय पर स्कूल जाएंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like