केथन बांध नहर पर बनी पुलिया पर विवाद, तहसीलदार ने कराई जांच

सिरोंज। केथन बांध की नहर पर दो पाइप डालकर बनाई गई अस्थायी पुलिया इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बांध से किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा गया था। इसी दौरान नहर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो पाइप बिछाकर पुलिया का निर्माण कर दिया गया।

मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय चौरसिया मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जांच की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तहसीलदार चौरसिया ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पुलिया किसने बनाई है और इसे किस उद्देश्य से बनाया गया।

सिंचाई विभाग के एसई आर.पी. शर्मा ने बताया कि जांच के उपरांत इस अवैध पुलिया को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच ग्रामीणों में यह चर्चा जोर पकड़

रही है कि आखिर यह पुलिया किसने और क्यों बनाई?

Next Post

7 करोड़ की योजनाएं धरी रह गईं, न मंडी चालू न खेल मैदान तैयार

Mon Nov 3 , 2025
पठारी। सरकार ने जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर इमारतें बनाईं, लेकिन योजनाओं का लाभ आज तक किसी को नहीं मिला.पठारी में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कृषि उपज मंडी, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और खेल मैदान अब भी उपयोग में नहीं आ […]

You May Like

Play sound