छात्रा की हत्या के आरोप में पिता और दादा गिरफ्तार

मुरैना, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के पिता और दादा को कल गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 और 17 जून की रात में बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम बदरपुरा निवासी मलिश्का (19) की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने माता-पिता के साथ मोटरसायकल से अपने मामा के गांव बलहरा से अपने घर बदरपुरा लौट रही थी। पुलिस को उसके दादा सिरनाम सिंह कड़ेरा ने बताया था कि हमारी पोती की हत्या गांव के ही लोगों ने जमीनी विवाद के चलते की है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले में मृतका के दादा सिरनाम से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मृतका के दादा सिरनाम और पिता लाखन सिंह ने मलिश्का की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
इस मामले में आरोपियों ने बताया कि मलिश्का का अपने चाचा के साले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे समाज में हुई बदनामी से वे दुखी थे। इसी के चलते उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Next Post

मुखबिरी के शक में युवक से की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

Fri Jun 20 , 2025
इंदौर. भील कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक के साथ मुखबिरी के संदेह में मारपीट की गई. पीड़ित शरद परमार ने पुलिस को बताया कि प्रज्ज्वल उर्फ गोलू ने उसे मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गालियां देना शुरू कर दिया. जब शरद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट […]

You May Like