जबलपुर: ग्वारीघाट के सिद्धघाट पर पूजन करने आई एक बुजुर्ग महिला के गले से चोर ने डेढ़ तोला सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया वारदात उस समय हुई जब पीड़िता अपने नाती के साथ पूजन कर रही थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रांझी के गोकलपुर में रहने वाली 56 वर्षीय श्रीमती सरस्वती बाई चौधरी सुबह करीब 11 बजे अपने नाती के साथ सिद्धघाट पहुंची थीं। वह गले में करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन पहने हुई थीं। घाट पर नर्मदा जी की पूजा-अर्चना के दौरान उनका ध्यान अचानक गले पर गया, तो उनके होश उड़ गए। गले में पहनी हुई सोने की कीमती चेन गायब थी। पीड़िता ने ग्वारीघाट थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Next Post
सीएम विजय से मुलाकात के बाद भावुक हुईं सामंथा रुथ प्रभु, बोलीं- मुझे हमेशा लगता था कि वह कुछ बड़ा…
Thu Jun 18 , 2026
सामंथा रुथ प्रभु ने सीएम विजय से मुलाकात के बाद उनकी तारीफ की। सामंथा ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि विजय सिर्फ फिल्मी हीरो नहीं, बल्कि कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
2 months ago
भुगतान की मांग को लेकर आशाओं ने सौंपा ज्ञापन