सीहोर। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि विधायक सुदेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में कैरियर बनाने के लिए सबसे पहले मोबाईल स्क्रीन छोड़कर मैदान पर आना होगा और अपना पसीना बहाना होगा. कड़ी मेहनत करनी होगी. खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं. उन्होंने कहा खेलों से अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा, जिस सदस्य शंकर पटेल, सहायक संचालक रामकुमार नागर, बीईओ सुश्री दीपा कीर, प्राचार्य आलोक शर्मा उपस्थित थे.
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेलों में जीतने वाले खिलाडिय़ों को विधायक सुदेश राय ने शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उन विषय शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. जिनके विषयों में विद्यार्थी 100 प्रतिशत पास में हुए.
इस दौरान प्राचार्य डॉ. मीता सक्सेना, शिक्षक महेश वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश वर्मा, हुकुम सिंह तोमर, महेश वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, संजय इटावदिया, शैलेन्द्र सिंह चौहान, निमिता राय, उमा पण्डित, आनन्द चन्देल,विजय पटेल, कल्पना मेरावी, पूजा वर्मा, अंकित भार्गव, पवन मेवाड़ा, श्रुति गौतम, गिरिजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम कासंचालन डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया.
