अब न्यू मार्केट में जाम पर लगेगी लगाम, इमरजेंसी के लिए खास इंतजाम

भोपाल। न्यू मार्केट में खरीदारी करने जाते हैं, तो पार्किंग और जाम की परेशानी से बचना मुश्किल है। लेकिन अब इस समस्या से राहत दिलाने के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा है।न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के अध्यक्ष सतीश गंगराड़े ने गणेश चौक पर 15 फीट चौड़ा ऑटोमैटिक बोलार्ड गेट लगाने का सुझाव दिया है।
इसकी खासियत होगी कि सामान्य दिनों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी, लेकिन इमरजेंसी में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता तुरंत खुल सकेगा।

समिति के सुझाव पर नगर निगम आयुक्त ने उपायुक्त को तत्काल स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पिंक पार्किंग, पिक एंड ड्रॉप पॉइंट और CCTV कैमरे लगाने के सुझाव भी दिए गए हैं।यानी कोशिश है कि न्यू मार्केट में खरीदारी भी आसान हो और इमरजेंसी में किसी को रास्ते के लिए इंतजार भी न करना पड़े।

Next Post

फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी विक्रेताओं का धरना

Sat Nov 21 , 2026
इंदौर:आज सुबह फूटी कोठी चौराहे पर सभी विक्रेताओं को नगर निगम रिमूवल दस्ता हटाने पहुंचा।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया सब्जी विक्रेताओं के साथ धरने पर बैठ गई। मौके पर सब्जी विक्रेताओं का सहयोग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। फूटी […]

You May Like