यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए इस साल रेलवे रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा

नयी दिल्ली 05 फरवरी (वार्ता) रेलवे ने आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनायी है।

रेलवे से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संख्या को बढ़ाकर 1500 तक किया जा सकता है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और प्रमुख गंतव्यों के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। ये विशेष ट्रेनें मार्च महीने में चलने वाली हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल होली के दौरान कुल 1,144 विशेष ट्रेन यात्राएं चलाई गयी थीं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मध्य रेलवे (सीआर) 209 होली विशेष ट्रेनें चलाएगा, जबकि पश्चिम रेलवे (डब्लूयआर) ने 231 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनायी है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) सबसे अधिक 285 विशेष ट्रेनें चलाएगा। वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर ) 160 सेवाएं संचालित करेगा। उत्तर रेलवे (एनआर) 108 होली विशेष ट्रेन चलाएगा, जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) ने 71 विशेष ट्रेनों की योजना बनायी है।

इसी तरह से उत्तर मध्य (एनसीआर) 66 विशेष ट्रेनें चलाएगा, जबकि उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर ) और पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) क्रमश: 62-62 विशेष ट्रेनें चलाएंगे। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) 47, जबकि पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने 43 सेवाओं की योजना बनाई है। दक्षिण रेलवे (एसआर) 39 होली विशेष ट्रेनें चलाएगा, और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीार) 15 सेवाएं देगा। इसके अलावा, कोंकण रेलवे (केआर) नौ विशेष ट्रेनें चलाएगा, जबकि उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) दो ट्रेनें चलाएगा।

 

 

 

Next Post

विद्युत कंपनी के एई ओझा निलंबित, सिंगरौली किया अटैच; जांच भी बैठाई

Thu Feb 5 , 2026
शुजालपुर। सिटी मंडी रोड स्थित बिजली कंपनी के 132 केवी उपकेंद्र से सामान बिक्री और इसमें दो कबाड़ी, वाहन चालक और मजदूर समेत 6 लोगों पर केस दर्ज होने के मामले में विभागीय जांच समिति ने उपकेंद्र प्रभारी एई विजय ओझा की गंभीर लापरवाही मानी है. रिपोर्ट जबलपुर मुख्यालय भेजे […]

You May Like