इंदौर:आज सुबह फूटी कोठी चौराहे पर सभी विक्रेताओं को नगर निगम रिमूवल दस्ता हटाने पहुंचा।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया सब्जी विक्रेताओं के साथ धरने पर बैठ गई। मौके पर सब्जी विक्रेताओं का सहयोग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। फूटी कोठी चौराहे पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया सब्जी ठेले विक्रेताओं के साथ धरने पर बैठी हुई थी। उन्होंने नगर निगम के रिमूवल दस्ते और पुलिस से फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग की है।
नगर निगम द्वारा सब्जी विक्रेताओं को चंदन नगर थाने के सामने आईडीए के एमआर 6 सड़क पर शिफ्ट किया जा रहा है। सब्जी विक्रेताओं द्वारा फूटी कोठी ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की मांग के साथ धरना दिया जा रहा है
Next Post
पेट्रोल पंप पर फायरिंग
Sat Nov 21 , 2026
ग्वालियर। शहर के हुरावली क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी गई। स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी के.के. यादव ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत […]

You May Like
-
2 years ago
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
-
6 months ago
रीवा में पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या
-
2 weeks ago
गौतमपुरा में फिर सजेगा हिंगोट युद्ध का रणक्षेत्र
-
1 year ago
खाद नही मिलने से निराश होकर लोटे किसान