
गोगावा। बुधवार को मुख्यालय की बहूउद्देशीय साख सहकारी संस्था में यूरिया खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को खाद नही मिलने से निराश होकर लोटना पड़ा है किसान धर्मेंद्रसिंह विजयसिह कुंदन प्रजापत राजेंद्र वर्मा का कहना है कि सुबह सात बजे से लाइन में नंबर लगाकर खड़े थे परंतु खाद उपलब्ध होने के बाद भी नही मिला है उधर संस्था के प्रमुख पर्वतसिंह गहलोत का कहना है की यूरिया खाद की आठ सो बैग संस्था को उपलब्ध हो गई है परंतु मशीन में इसकी इंट्री नही होने से खाद वितरण में परेशानी आ रही थी । संस्था द्वारा गुरुवार को खाद बाटने की भरपूर संभावना जताई जा रही है उधर किसानों का कहना है कि फसल को खाद की सख्त आवश्यकता है नही मिला तो खराब होने की भी संभावना जताई जा रही है । बताया जा रहा है की जिले में खाद की किल्लत होने से किसान को भारी परेशानी झेलना पड़ रही है वही खाद की डिमांड अधिक होने के चलते खाद प्राप्त नही होने से संस्था भी निराश है।
