देहदानी एवं अंगदानी परिवारों को जिला कार्यक्रमों में मिलेगा सम्मान

सतना। प्रदेश शासन ने देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 26 जनवरी और 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सतना जिले में अब तक 17 व्यक्तियों ने अपना पार्थिव शरीर मेडिकल छात्रों के अध्ययन हेतु दान किया है, जिनके परिजनों को आगामी 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि देहदान या अंगदान करने वाले व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। जिले में अमर ज्योति संस्था द्वारा अब तक 850 नेत्रदान कराए गए हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। वर्ष 2016 से 52 लोगों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा है। बैठक में नर्मदा प्रसाद कुशवाहा ने भी देहदान का संकल्प पत्र सौंपा। मेडिकल कॉलेज सतना में 5 देहदानियों की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

Next Post

हिट एंड रन मामलों में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया होगी तेज

Wed Jul 16 , 2025
सतना।जिले में पहली बार प्रशासन ने हिट एंड रन मामलों को गंभीरता से लेते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की। कलेक्टर डॉ. सतीश एस ने बताया कि 2022 से मार्च 2025 तक ऐसे 70 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें से 9 मामलों का निराकरण कर मुआवजा स्वीकृत किया गया। तीन मृतकों […]

You May Like