राष्ट्रीय शोधार्थी समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विज्ञान भवन, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शोधार्थी समागम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनका स्वागत डॉ. अनिल कोठारी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और औपचारिक शुभारंभ किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने Mahakal: The Master of Time वेबसाइट का औपचारिक उद्घाटन किया, साथ ही महाकाल विषयक ब्रोशर का भी विमोचन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 41वां मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन एवं विज्ञान उत्सव के पोस्टर का अनावरण कर प्रदेश में वैज्ञानिक सोच और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शोधकर्ता देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार नवाचार व विज्ञान आधारित विकास को निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।

Next Post

1.34 करोड़ का प्रोफिट दिखा 27.13 लाख का लगाया चूना

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: रेत कारोबारी को इंवेस्ट के नाम पर मुनाफे का लालच देकर 1.34 करोड़ का प्रोफिट दिखाकर ठग ने कुल 27 लाख 13 हजार 200 रूपए ट्रांसफर करवाते हुए चूना लगा दिया। बरेला पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सेवा राम प्रजापति 46 वर्ष निवासी […]

You May Like