1.34 करोड़ का प्रोफिट दिखा 27.13 लाख का लगाया चूना

जबलपुर: रेत कारोबारी को इंवेस्ट के नाम पर मुनाफे का लालच देकर 1.34 करोड़ का प्रोफिट दिखाकर ठग ने कुल 27 लाख 13 हजार 200 रूपए ट्रांसफर करवाते हुए चूना लगा दिया। बरेला पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सेवा राम प्रजापति 46 वर्ष निवासी ग्राम परसवारा चौकी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि श्री सिद्धी विनायक के नाम पर उसकी ईंट, रेत, गिट्टी, सिमेंट की दुकान पसरिचा होटल के पास एकता मार्केट गौर में हैं। उसके मोबाईल में मोबाईल नंबर से फोन आया था जिसने बताया कि गनेशम सिक्यूरिटी स्टॉफ मार्केट में कम पैसों में अधिक शेयर मिलेगा आप इसमें इंवेस्ट करेंगे तो वे तैयार हो गया।

अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, हस्ताक्षर, बैंक का चेक की कॉपी व्हाटसएप किया था। अलग-अलग नम्बरों पर कुल 27 लाख 13 हजार 200 रूपए ट्रांसफर किये थे। 3 मोबाईल नम्बरों सेे गनेशम सिक्युरिटी स्टाक मार्केट के कर्मचारियो द्वारा फोन कर बात की जाती थी। उसकी आईडी में एक करोड़ चौतिस लाख रूपये प्रोफिट शो कर रहा था जिसका संचालन गनेशम सिक्युरिटी के द्वारा किया जाता था, जिसके द्वारा उसे शेयर मार्केट के संबंध में बताता था। इसके बाद गनेशम सिक्युरिटी स्टाक मार्केट की वेबसाईट बंद हो गई थी तब समझ में आया कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो गया है।

Next Post

वैन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत करोंदी में तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि नाबालिग घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक लखन सिंह मार्को 44 वर्ष निवासी ग्राम करोंदी ने सूचना दी कि वह ग्राम जैतपुरी का सरपंच है। बुधवार […]

You May Like