
ग्वालियर। धार भोजशाला में पूजा और नमाज़ पर दिए सुप्रीम फैसले के लिए मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया है। ग्वालियर पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि दोनों वर्गों को अपनी अपनी धार्मिक परंपराएं निभाने की व्यवस्था दी गई है, यही हमारी सर्वधर्म समभाव की संस्कृति है। उन्होंने भोजशाला मामले में भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रामेश्वर शर्मा सुप्रीम कोर्ट से बड़े नहीं हो गए हैं।
