पत्नी के अवैध संबंध,प्रेमी और बच्चों के साथ मिलकर कर दी हत्या

शिवपुरी: थाना देहात पुलिस ने ग्राम रायश्री में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, दो बेटों और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का है।एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम रायश्री में श्मशान घाट के पीछे कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

मौके पर पुलिस पहुंची, शव की पहचान राकेश जाटव उम्र 43 साल पिता सूखाराम जाटव निवासी रायश्री के रूप में हुई। शव की स्थिति देखकर स्पष्ट हुआ कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है।राकेश के भाई लखन जाटव की रिपोर्ट पर देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पीएम रिपोर्ट में राकेश की मौत गला घोंटने से होना पाई गई।

जांच के दौरान भाई ने शक जताया कि राकेश की पत्नी पारस जाटव और दो अन्य व्यक्ति इसमें शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि राकेश की पत्नी पारस जाटव के संबंध गट्टा फैक्ट्री के ठेकेदार मुकेश मीणा से तीन साल से थे। मुखबिर की सूचना पर मुकेश को पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरे हत्याकांड का राज खोल दिया। मुकेश ने बताया कि पारस जाटव अपने पति से प्रताड़ित थी और उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पारस ने अपने दोनों बेटों कन्हैया और 15 साल के छोटे बेटे के साथ मिलकर राकेश की तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Next Post

कोलारस अस्पताल में लाश मे ड्रिप चढ़ाकर जिला अस्पताल कर दिया रेफर

Sat Nov 1 , 2025
शिवपुरी: कोलारस अस्पताल का एक कामचोरी और लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। कोलारस अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने लाश में बोतल लगाकर शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देहरदा चौराहे पर बीती शाम करीब पांच बजे रन्नौद की ओर से […]

You May Like