मुलताई में पॉलीटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मुलताई: नगर के भगतसिंह वार्ड निवासी एक पालीटेक्निक छात्र ने शुक्रवार एवं शनिवार के बीच अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।बताया जाता है भगतसिंह वार्ड निवासी अंकित इवनाती पिता अरुण इवनाती 24 साल जबलपुर के कालेज से पोलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।जो की वर्तमान में मुलताई आया हुआ था। शुक्रवार को अंकित का परिवार बाहर गया हुआ था।घर में अंकित अकेला था।शनिवार को जब परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा की अंकित फांसी के फंदे पे लटका हुआ था।

परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपा है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार अंकित जबलपुर में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।कयास लगाए जा रहे है की उसका एक सेमेस्टर रुक गया था, जिसके कारण वह तनाव में था। हालाँकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि अंकित के पिता अरुण इवनाती सेना में हैं।अंकित ने फांसी लगाकर अपनी जान क्यों दी इसका खुलासा अभी नही हो पाया है।जांच के बाद हो खुलासा हो पाएगा।

Next Post

सेवा करना सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंद एवं पात्र लोगों की यथासंभव करें सेवा : मनोहर लाल खट्टर

Sun Aug 30 , 2026
चंडीगढ़, 30 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सभी लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार परिवार के साथ-साथ समाज में जरूरतमंद एवं पात्र लोगों की यथासंभव सेवा करनी चाहिए। सेवा भाव को अपने व्यवहार का […]

You May Like