
सागर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 15 जनवरी को सागर प्रवास पर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल बीना में आयोजित हो रहे ऐरण महोत्सव में शामिल होंगे। वे 15 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे भोपाल से प्रस्थान होकर शाम 5 बजे बीना पहुंचेंगे एवं ऐरण महोत्सव में शामिल होने के पश्चात शाम 7 बजे ऐरण (बीना) से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगें।
