‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक की पहली झलक जारी

मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) राजश्री प्रोडक्शंस की आगामी म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के निर्माताओं ने आज फिल्म के टाइटल ट्रैक का मोशन पोस्टर जारी किया।सूरज आर. बड़जात्या निर्देशित फिल्म के टाइटल ट्रैक को 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित विशेष म्यूजिकल कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान हिमेश रेशमिया 25 संगीतकारों के ऑर्केस्ट्रा के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “आने वाले जादू की एक छोटी सी झलक… हमारे टाइटल ट्रैक को पूरी शान के साथ आपके सामने लाने का इंतजार नहीं कर सकते।”
फिल्म में संगीत को विशेष महत्व दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिमेश रेशमिया ने फिल्म के लिए सात गीत तैयार किए हैं। हिमेश इससे पहले सूरज बड़जात्या के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर चुके हैं। ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

.....

Next Post

निकाय में साप्ताहिक समीक्षा का दौर जारी समय-सीमा में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

Sat Sep 19 , 2026
डूमरकछार राजनगर, नगर परिषद डूमरकछार में विकास कार्यों की गति बढ़ाने और जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए साप्ताहिक समीक्षा और जनसुनवाई बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है,इसी कड़ी में परिषद सभागार में 19 सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक निकाय अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति […]

You May Like