निकाय में साप्ताहिक समीक्षा का दौर जारी समय-सीमा में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

डूमरकछार राजनगर, नगर परिषद डूमरकछार में विकास कार्यों की गति बढ़ाने और जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए साप्ताहिक समीक्षा और जनसुनवाई बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है,इसी कड़ी में परिषद सभागार में 19 सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

यह बैठक निकाय अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई,प्रशासनिक स्तर पर बैठक मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम के मार्गदर्शन, सहायक राजस्व निरीक्षक कमलेश त्रिपाठी, मानशाह कुंजाम उपयंत्री की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न हुई।

लगातार हो रही इन बैठकों के माध्यम से विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए डॉ. चौरसिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में ढिलाई बिल्कुल स्वीकार नहीं होगी,यदि तय समय-सीमा में पेंडिंग काम पूरे नहीं हुए तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के प्रमुख एजेंडे और निर्देश :

‘सेवा से संकल्प’ अभियान : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान की गतिविधियों की रूपरेखा तय की गयी और सभी विभागों को इसके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

गणेश विसर्जन की तैयारियां :

समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुण्ड स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं।

विभागीय टास्क : एनयूएलएम,स्वच्छता, नल-जल,वाहन और अग्निशमन विभाग के प्रभारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति:

समीक्षा बैठक के दौरान परिषद के सभापति जीतेंद्र चौहान,रंजीत कुमार वर्मा,रवि सिंह,पार्षद प्रतिनिधि के.एन. शर्मा,डॉ.योगेश पालीवाल मानशाह कुंजाम,उपयंत्री,कमलेश त्रिपाठी,कर्मचारीगण प्रतिज्ञा मिश्रा,तीरथ पनिका,मुन्नापाल, एजाज अहमद, टुन्ना नायक, पवन गौतम,विशाल महतो, विजय यादव, अनुरूद्ध दाहिया, विक्रम सिंह,उत्तम कोल ,दीपक सिंह, त्रिलोकीनाथ राय,राजू यादव सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

लामाटोला मंगल भवन विवाद पर कलेक्टर सख्त, पुनः जांच दल गठित

Sat Sep 19 , 2026
अनूपपुर, ग्राम पंचायत लामाटोला का मंगल भवन निर्माण प्रकरण अब जिला प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंच गया है।भूमि विवाद को लेकर लगातार की जा रही शिकायतों और उठ रहे सवालों के बीच कलेक्टर द्वारा पुनः जांच दल गठित कर मामले की जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए जाने की […]

You May Like