स्वदेशी मेले के ब्रोशर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया विमोचन

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आगामी 2 दिसंबर से 14 दिसंबर तक लगने वाले स्वदेशी मेले के ब्रोशर का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित यह मेला देशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मेले में विभिन्न राज्यों के स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, आयुर्वेदिक औषधियां एवं पारंपरिक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

Next Post

विक्टोरिया अस्पताल में ईओडब्ल्यू की दबिश: सिविल सर्जन के कार्यालय से दस्तावेज जप्त

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर। जिला अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हुई शिकायत के मामले में आर्थिक अपराध इकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने आज विक्टोरिया अस्पताल में दबिश दी और सिविल सर्जन के कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए दस्तावेज को खंगाला और घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए। जिनकी जांच चल […]

You May Like