विक्टोरिया अस्पताल में ईओडब्ल्यू की दबिश: सिविल सर्जन के कार्यालय से दस्तावेज जप्त

जबलपुर। जिला अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हुई शिकायत के मामले में आर्थिक अपराध इकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने आज विक्टोरिया अस्पताल में दबिश दी और सिविल सर्जन के कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए दस्तावेज को खंगाला और घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए। जिनकी जांच चल रही है

जानकारी के मुताबिक निर्माण और बिल में हुए घोटाले को लेकर शिकायत हुई है। 2009 से 2020 के बीच फर्जीवाड़े की शिकायत हुई थी, जिला अस्पताल में दवाओं की खरीद, उपकरणों के रखरखाव और निर्माण कार्यों में बिलों में हेराफेरी, ओवरपेमेंट और फर्जी टेंडर प्रक्रिया के आरोप लगे। पत्राचार के बाद भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जा रहे थे।

जिसके चलते आज ईओडब्ल्यू ने जिला अस्पताल में छापा मारा और कई अहम दस्तावेज जब्त किए। अस्पताल के लेखा विभाग, दवा आपूर्ति शाखा, स्टोर और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड रूम में एक साथ दस्तावेजों की जांच शुरू की गयी।

Next Post

छिंदवाड़ा कफ सीरप कांड और जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

Thu Oct 16 , 2025
सीधी।छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सीरप के सेवन से हुई अनेक मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के सामने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।