सात महीने बाद भी रामकमल की रहस्यमयी मौत का नहीं खुला राज

सरई: बीते 7 माह पूर्व 7 जनवरी को जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढ़िया निवासी रामकमल पांडेय का शिवगढ़ के बर्दिया नाला सुतिहिया में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी।इस रहस्यमयी मौत का राज सरई पुलिस अब तक नहीं खोल पाई है। 7 माह बीत गए, लेकिन पीड़ितों को आज तक पुलिस न्याय नहीं दे पाई है। मृतक के भाई का आरोप है कि एसडीओपी देवसर और तत्कालीन टीआई शेषमणि पटेल ने मामले को गुमराह किया है। पीड़ित ने कहा कि नवागत टीआई ने कहा था कि निष्पक्ष जांच कराएंगे, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई है।

अब तो कह रहे हैं कि उनकी मौत करंट से हुई थी, डॉक्टर की रिपोर्ट कह रही है।मृतक रामकमल पाण्डेय के भाई कृष्ण कमल पाण्डेय ने कहा कि जो पुलिस कह रही है कि मेरा भाई गाय खोजने गया था। जबकि पुलिस सरासर गलत कह रही है। मेरा भाई कहीं गाय खोजने नहीं गया था और ना ही करंट में फंसने से उसकी मौत हुई है। पूरी तरीके से पुलिस मामले को उलझाई हुई है। क्योंकि जिस दिन रामकमल की मौत हुई है, वह 7 जनवरी थी।

उस दिन रात को तकरीबन 12 बजे रामकमल अयोध्या शर्मा के यहां रामायण गा रहे थे। वहीं पर सरई पुलिस आई और रामकमल से कहीं की आपका ट्रैक्टर दो ट्रिप रेत लेकर निकल गया है। अब कोई झगड़ा विवाद नहीं होगा। फिर से अपनी गाड़ी भेज दीजिए। इतना कह कर पुलिस चली गई। पीड़ि़त ने बताया कि रामायण गाने के बाद रामकमल शिवगढ़ गए। वही पीड़ित ने कहा कि मेरे भाई की सोची समझी हत्या हुई है। अब पुलिस मामले को दबा रही है। हमको न्याय नहीं मिल रहा है।

Next Post

खंडेलवाल ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया

Sun Jul 13 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, भवन निर्माण समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र राजू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में निर्माणाधीन प्रदेश कार्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री व विधायक लभगवानदास सबनानी, […]

You May Like