भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, भवन निर्माण समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र राजू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में निर्माणाधीन प्रदेश कार्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक को संबोधित किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री व विधायक लभगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं शैलेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माणाधीन प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
