इटारसी में आंधी-तूफान: पेड़ और टीन शेड गिरने से बिजली गुल, जनजीवन बेपटरी

इटारसी। आंधी तूफान के चलते विद्युत कंपनी की कई पोल और तारों पर पेड घरों की छत से उडे टीन या अन्य सामान के कारण लाईन पर गिर गये इसके चलते शहर में सांय 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक विद्युत व्यवस्था बंद थी। इस कारण शहर में पीने के पानी के अलावा अन्य वस्तुओं के लिये नागरिक परेषान नजर आये। बताया जाता है कि, हाईटेंषन लाईन पर पेड गिरने से शहर एवं आसपास की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई. दोपहर इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में लगभग आधे घंटे तक चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में टीन शेड उड़ गए, पेड़ धराशायी हो गए और बिजली लाइनें टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। मुख्य सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित रहा।

मेले का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त:

इस आंधी का सबसे अधिक असर इटारसी उत्सव मेले में देखा गया, जहां तेज हवा के चलते मेले के प्रवेश द्वार का विशाल गेट उड़ गया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं गांधी स्टेडियम में चल रहा दंगल भी अचानक आई बारिश के कारण रोकना पड़ा। प्रतियोगिता बीच में ही रोक दी गई और दर्शकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। शहर की न्यास कॉलोनी और एमजीएम कॉलेज मार्ग पर बड़े पेड़ गिरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। दूसरी ओर, रेलवे कॉलोनी न्यू यार्ड सोसाइटी के पास एक विशाल पेड़ गिरने से रेलवे क्वार्टर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। न्यू यार्ड रेलवे अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस भी पेड़ की चपेट में आ गई। बकरी मोहल्ला में एक घर पर जामुन का विशाल पेड़ गिरा, लेकिन परिवार के सदस्य सुरक्षित बच निकले। तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित किया।

टीन की छत बिजली लाइन पर गिरी

मालवीय गंज स्थित बॉम्बे वाले की चाल में एक टीन की छत उड़कर बिजली लाइन पर गिर गई, जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है। इसी तरह धौखेड़ा क्षेत्र में 11 केवी लाइन टूटकर पोल से नीचे गिर गई, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्र भी इस आंधी-बारिश से अछूते नहीं रहे। ग्राम घुघवासा में बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी बृजेश यादव की बाइक पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा। वे समय रहते हट गए और सुरक्षित रहे, हालांकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।आंधी-तूफान के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें हालात सामान्य करने में जुट गई हैं। शहरभर से नुकसान की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं और मरम्मत कार्य जारी है।

Next Post

वित्तीय वर्ष 2025-26 में HDFC Life ने 99.7% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ पॉलिसीधारकों को किये वादे को जारी रखा

Sat Jun 13 , 2026
टेक्नोलॉजी-आधारित क्षमताओं और ग्राहक सबसे पहले प्रक्रियाओं से दावों के निपटान का अनुभव सहल और आसान Mumbai, 13th June, 2026: HDFC Life, भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2025-26 में पर्सनल डेथ क्लेम के लिए 99.7% का क्लेम सेटलमेंट अनुपात हासिल कर […]

You May Like