टेक्नोलॉजी-आधारित क्षमताओं और ग्राहक सबसे पहले प्रक्रियाओं से दावों के निपटान का अनुभव सहल और आसान
Mumbai, 13th June, 2026: HDFC Life, भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2025-26 में पर्सनल डेथ क्लेम के लिए 99.7% का क्लेम सेटलमेंट अनुपात हासिल कर अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। एचडीएफसी लाइफ अपने ग्राहकों से किए वादे को लगातार पूरा कर रही है। यह क्लेम सेटलमेंट अनुपात इस बात का मजबूत प्रमाण है।
जीवन बीमा उद्योग की वास्तविक परीक्षा यही क्लेम सेटलमेंट अनुपात माना जाता है। यह कारक मार्केट में मौजूद जीवन बीमा कंपनियों के मध्य एक महत्वपूर्ण अंतर पैदा करता है। एचडीएफसी लाइफ हर हाल में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि क्लेम करने वाले सभी ग्राहकों को हर चरण पर एक सहज और तनाव-मुक्त अनुभव प्राप्त हो।
एचडीएफसी लाइफ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) समीर योगीश्वर ने कहा, “ हर सही दावे का समय पर और बिना किसी परेशानी के सेटलमेंट हमारी प्राथमिकता बना रहेगा। ग्राहक जब कोई पॉलिसी खरीदते हैं तो वे हम पर भरोसा करते हैं। एचडीएफसी लाइफ उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राहकों और उनके परिवारों को उस समय वित्तीय सुरक्षा मिल सके जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो। इसके लिए हम हर संभव कोशिश करते हैं। हम अपनी मौजूदा क्षमताओं को लगातार बेहतर बना रहे हैं। टेक्नोलॉजी का उपयोग कर क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को ज्यादा आसान, सहज और प्रभावी बना रहे हैं। यह कदम दावों के निपटान में लगने वाले समय को और घटाने के लिए है।
एचडीएफसी लाइफ ने पॉलिसीधारकों और लाभार्थियों दोनों के लिए क्लेम प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई ग्राहक-केंद्रित पहलें शुरू की हैं। कंपनी डिजिटल वर्कफ्लो, ऑटोमेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सत्यापन और विश्लेषणात्मक प्रणालियों का उपयोग कर दावों के मूल्यांकन और प्रोसेसिंग को सरल बना रही है। अब दावेदार डिजिटल माध्यम से दावा दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उसकी निगरानी कर सकते हैं। दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया के दौरान समय-समय पर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल दावा प्रक्रिया से भौतिक रूप से शाखा में जाने और कागजी कार्यवाही पर निर्भरता कम होती है। यह कागजी कार्यवाही तनावपूर्ण परिस्थितियों में भावनात्मक और परिचालन दोनों दृष्टि से कठिन हो सकती है। ‘प्रोजेक्ट इंस्पायर’ के तहत एचडीएफसी लाइफ दावों के क्षेत्र में जीरो-टच प्रोसेसिंग (जेडटीपी), फास्टट्रैक प्रक्रियाओं और रीयल-टाइम भुगतान सुविधा को आगे बढ़ा रही है।
क्लेम करने वालों को दावा प्रक्रिया के दौरान परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एचडीएफसी लाइफ ने कई माध्यम उपलब्ध कराए हैं। वे अपने निकटतम एचडीएफसी लाइफ शाखा में जाकर, अपने एजेंट से संपर्क करके या कंपनी के पोर्टल पर लॉग इन करके भी दावा प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
पॉलिसी खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम का ध्यान रखें
1. अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी सही और सत्य रूप से साझा करें। दावा निपटान प्रक्रिया में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
2. पॉलिसी के लिए नामित व्यक्ति (नॉमिनी/नॉमिनीज) का विवरण अवश्य भरें। इससे पॉलिसी की राशि सही व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान नामांकन किसी भी समय किया जा सकता है। नामांकन में बदलाव किया जा सकता है । मौजूदा पॉलिसी में एक से अधिक नॉमिनी भी जोड़े जा सकते हैं।
3. पॉलिसीधारकों को अपने नॉमिनी/नॉमिनीज के साथ पॉलिसी का विवरण साझा करना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे दावा प्रक्रिया शुरू कर सकें।
4. अपने और अपने नॉमिनी के सभी संपर्क डिटेल हमेशा जीवन बीमा कंपनी के साथ अपडेट रखें, ताकि संचार में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
