सड़क खोदकर भूल गई नगर पालिका, देरी रोड पर रोजाना लग रहे जाम से राहगीर परेशान; हादसों का बढ़ा खतरा

छतरपुर: शहर के देरी रोड पर नगर पालिका द्वारा शुरू किया गया सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय रहवासी और व्यापारी परेशान हैं। सड़क के एक हिस्से का चौड़ीकरण होने के बाद दूसरे हिस्से को करीब सात फीट तक खोदकर छोड़ दिया गया, जिससे रोजाना यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले सड़क खोदी गई थी, लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से स्कूल बसों सहित बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे हर दिन जाम की स्थिति बनती है। नगर पालिका को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं महेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि खुदी हुई सड़क के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं और आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा कराया जाए या फिलहाल सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाए। उनका आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका और संबंधित ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Next Post

'उड़ने की आशा' में सात साल का लीप, नए लुक में दिखेंगे कंवर ढिल्लों

Fri Jul 17 , 2026
मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ने की आशा’ में सात साल का लीप आने जा रहा है, जिसके साथ कहानी एक नए और भावनात्मक मोड़ पर पहुंच जाएगी। इस बदलाव के साथ अभिनेता कंवर ढिल्लों भी नए लुक में नजर आएंगे। उन्होंने अपने किरदार के लिए […]

You May Like