‘उड़ने की आशा’ में सात साल का लीप, नए लुक में दिखेंगे कंवर ढिल्लों

मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ने की आशा’ में सात साल का लीप आने जा रहा है, जिसके साथ कहानी एक नए और भावनात्मक मोड़ पर पहुंच जाएगी। इस बदलाव के साथ अभिनेता कंवर ढिल्लों भी नए लुक में नजर आएंगे। उन्होंने अपने किरदार के लिए ढाई साल बाद पहली बार अपने बाल कटवाए हैं। लीप के बाद की कहानी में सचिन और सायली की जिंदगी सात वर्ष आगे बढ़ चुकी है। अपने बेटे के जीवित होने और उनसे दूर पल-बढ़ रहे होने से अनजान दोनों अपनी बेटी पूर्णा के साथ नई जिंदगी शुरू करते हैं। हालांकि उनके जीवन में अपने खोए हुए बेटे की कमी का दर्द अब भी बना हुआ है।

सचिन की भूमिका निभा रहे कंवर ढिल्लों ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में दर्शकों ने सचिन और सायली के सफर को बेहद करीब से महसूस किया है और अब वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आगे उनकी जिंदगी में क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि लीप के बाद की कहानी भावनाओं और दिल को छू लेने वाले पलों से भरपूर है। कंवर ने बताया कि इस नए चरण के लिए उन्होंने अपने लुक में भी बदलाव किया है। उन्होंने कहा, “ढाई साल बाद मैंने आखिरकार इस किरदार के लिए अपने बाल कटवाए हैं।” धारावाहिक ‘उड़ने की आशा’ का नया अध्याय आज रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा तथा जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगा।

.....

Next Post

हॉस्पिटल में सातवीं मंज़िल पर सर्जरी विभाग में भीषण आग

Fri Jul 17 , 2026
ग्वालियर: न्यू जेएएच हॉस्पिटल में सातवीं मंज़िल पर स्थित सर्जरी विभाग में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन कुछ कंप्यूटर, मॉनिटर और बैड जलकर खाक हो गए। अस्पताल के डीन डॉ धाकड़ मुआयना करने पहुंचे हैं। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like