सतना:ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व मध्य प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सतना में वोट चोरी और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर कथित हमलों के विरोध में कांग्रेश कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया.प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइन में शहर संगठन मंत्री संजीव अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष संविधान की धारा 326 का वाचन कर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि आज लोकतंत्र और बाबासाहेब का दिया संविधान खतरे में है.
निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है यदि चुनाव आयोग मूकदर्शक बनेगा, तो जनता चुप नहीं बैठेगी. हम वोटों पर डाका नहीं डालने देंगे. सुश्री हेमलता सिंह महिला जिलाध्यक्ष, ग्रामीण ने कहा की संविधान बचाने के लिए महिलाओं व युवाओं का सड़कों पर उतरना दर्शाता है कि यह लड़ाई केवल एक दल की नहीं, बल्कि निष्पक्षता में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की है. कांग्रेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि यह आंदोलन केवल रैली नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र की रक्षा और आम जनता के मताधिकार को सुरक्षित करने का महा-संकल्प है. कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
कार्यक्रम का नेतृत्व और उपस्थिति
इस आंदोलन का नेतृत्व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा व शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने किया, जबकि संयोजन नई बस्ती ब्लॉक अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह का रहा. रैली की प्रभारी जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष सुश्री हेमलता सिंह व शहर अध्यक्ष डॉली चौरसिया रहीं, वहीं नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई इनके अतिरिक्त संजीव अग्रवाल, अजय बहादुर सिंह, अंकित गुप्ता, राहुल सोनी टोनू, जेपी कुशवाहा, अजीम मंसूरी, अमित गोयल, संतोष कापड़ी, अमित अवस्थी, पंकज कुशवाहा, सुरेंद्र चौधरी, तारीख रजा, के.के. कुशवाहा, बालेश त्रिपाठी, जगदीश सेन, संजय तिवारी, संगीता चौरसिया, आरती सिंह, सीमा सिंह बागरी, साधना कपूर, प्रियंका वर्मा, विष्णु सिंह, सुखेंद्र वर्मा, श्रवण कुशवाहा, प्रमोद पटनाहा, दारा भाई, पवन पाठक, धर्मदास त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रामबदन कुशवाहा, दुर्गेश चौरसिया और बाबू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
