पड़री जलाशय की नहरें जगह-जगह क्षतिग्रस्त,विभाग बेसूध

चितरंगी । स्थानीय विकासखंड के पड़री जलाशय की नहरों की स्थिति बेहद खराब है। आलम यह है कि जगह-जगह नहरें टूटी हुई हैं। वहीं माइनर-1 में कुछ लोगों का दबदबा रहता है। जिसके चलते हर जगह पानी खेतो में नही पहुंच पाता है।दरअसल पड़री जलाशय से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के खेतो में पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, लेकिन क्षतिग्रस्त नहरों का मरम्मत न होने से पानी बर्बाद हो जाता है। जबकि नहरों के मरम्मत के लिए अन्नदाता मांग उठाते रहते हैं, लेकिन जल उपभोक्ता संस्था लापरवाह है।
इनका कहना:-
नहर में जब पानी छोड़ने का वक्त आता है तो उस दौरान बड़ी आस रहती है कि खेतो में पानी पहुंचेगा, लेकिन क्षतिग्रस्त नहरों का मरम्मत न होने से नहर का पानी ज्यादातर बर्बाद होता है।
रमा बिहारी द्विवेदी, मानिकपुर
इनका कहना:-
जलाशय से पानी समय पर छोड़ा जाता है, किंतु क्षतिग्रस्त नहरों के चलते खेतो में पर्याप्त पानी नही पहुंच जाता है। बल्कि उल्टा पानी नालों में समा जाता है। यह समस्या कई वर्षो से है।
मुद्रिका प्रसाद मिश्रा, मानिकपुर
इनका कहना:-
समय-समय पर नहरों का मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है, जिसके चलते नहरें जगह-जगह वर्षो से क्षतिग्रस्त हैं।
ठाकुर प्रसाद जायसवाल,मानिकपुर

Next Post

टाटा इन्वेस्टमेंट से 16 साल का सफल कार्यकाल पूरा कर विदा हुए नोएल टाटा, बहराम वकील को बनाया गया नया चेयरमैन

Thu Nov 12 , 2026
नई दिल्ली, कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर के तहत नोएल एन. टाटा ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और निदेशक के पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है, जिससे उनका 16 साल लंबा और ऐतिहासिक कार्यकाल समाप्त हो गया है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई नियामक […]

You May Like