मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में ईडी की कई राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को चिकित्सा महाविद्यालयों से जुड़े भ्रष्टाचार घोटाले के सिलसिले में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गयी है। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अधिकारियों को गोपनीय निरीक्षण विवरण लीक करने के एवज में रिश्वत दी गयी थी।

आरोप है कि इस जानकारी के लीक होने से मेडिकल कॉलेजों को जरूरी मापदंडों में हेरफेर करने और अवैध रूप से अनुमोदन लेने में मदद मिली। जिन परिसरों की तलाशी ली जा रही है, उनमें सात मेडिकल कॉलेज और निजी आरोपियों के ठिकाने शामिल हैं।

Next Post

विदेशाें में सोशल मीडिया अकाउंट्स से की जा रही है भारत विरोधी बयानबाजी : भाजपा

Thu Nov 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा वाले दलाें पर आरोप लगाया कि वे विदेशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं और देश विरोधी माहौल बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी […]

You May Like