उटवाहा गांव में हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया, चक्का जाम

शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। उटवाहा गांव में खेत में पानी की पाइपलाइन को लेकर हुए विवाद के बाद 37 वर्षीय रामू पाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना रात की है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही दिनारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा।

हालांकि, जब पुलिस ने मामले को मर्ग में दर्ज किया, तो इससे नाराज परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग है कि हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जाए। परिजनों का आरोप है कि रामहेत पाल ने खेत में पानी के विवाद के चलते रामू की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। लगभग दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त किया। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Next Post

लोग रोटरी पर सुखाते हैं कपड़े, नहीं हो रही कार्रवाई

Thu Feb 6 , 2025
मामला राजबाड़ा क्षेत्र के नार्थ तोड़ा का इंदौर: यूं तो नगर निगम की पीली गैंग हर किसी पर रोब जामाती दिखाई पड़ती है. वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो यही नगर निगम कर्मचारी और पीली वाहन में चलते वाले कई जगह जान बूझ कर अनदेखी करते हैं जिसके चलते शहर […]

You May Like

Play sound