मामला राजबाड़ा क्षेत्र के नार्थ तोड़ा का
इंदौर: यूं तो नगर निगम की पीली गैंग हर किसी पर रोब जामाती दिखाई पड़ती है. वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो यही नगर निगम कर्मचारी और पीली वाहन में चलते वाले कई जगह जान बूझ कर अनदेखी करते हैं जिसके चलते शहर की खुबसूरती पर दाग लग जाता है.नगर निगम की पीली गैंग की एक अनदेखी का नतीजा भी सामने दिखाई दिया है. शहर के मध्य में स्मार्ट सिटी कहलाने वाला राजवाड़ा क्षेत्र में आम जनता द्वारा कई तरह की मनमानियां देखी जाती रही है. हाल ही में संजय सेतु पर अजीब नज़ारा देखने को मिला है. स्मार्ट सिटी के तहत नार्थ तोड़ा से मार्ग निकाला गया जिसके लिए बाधित सैकड़ों मकान तोड़े गए.
वहीं आम जनता का पैसा खर्च कर इस मार्ग को सुंदर भी बनाया गया लेकिन हमेशा यहां गंदगी और लापरवाहियां देखी जाती रही है और अब तो लोगों ने हदें ही पार कर दी है. संुदर मार्ग के बीच रोटरी में पौधे लगाए हुए हैं और इनको कवर करने के लिए जो जालियां लगाई गई है उन जालियों पर आस-पास के लोगों ने अपने कपड़े सुखाने के लिए डाल रखे हैं. आते-जाते कुछ राहगीर आश्चर्य कर रहे थे तो कुछ हंस रहे थे. स्मार्ट सिटी क्षेत्र में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो रही है, यह बड़ा सवाल है. जिस पीली गैंग से सब भयभीत होते है वहीं यहां के लोग किस की शह पर सड़कों पर राज जमाए बैठे हैं.
इनका कहना है…
जब राजवाड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण आया तो सभी ने सहयोग दिया ताकि शहर स्मार्ट बन सके. आज सभी खुद से कोशिश करते है कि स्वच्छता बनी रहे लेकिन इनको तो किसी का खौफ ही नहीं है.
– विनीत यादव
अब कहां गई पीली गाड़ी यूं तो गरीबों के रोज़गार छीनकर उन्हें खदेड़ते हैं. इनके हौंसले क्यों बढ़ गए. कपड़े सड़क के बीच सुखाते है. इन्हें किसी का डर नहीं वाह नगर निगम वाह.
– मोहम्मद अजमल खान
पहली प्रथमिकता देकर जिस क्षेत्र से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई वहीं आज यह हाल है. अगर इस तरह की अन देखी होती रही तो प्रोजेक्ट फ्लोप होगा. पता कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए.
– रवी भवन
