भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन सोमवार को हुआ. मेले में शामिल होकर युवाओं ने कंपनियों की जानकारी ली. रोजगार मेले का हिस्सा बनी आहना ने बताया कि एनआईआईटी कंपनी के द्वारा उन्होंने बैंक सहायक मैनेजर के लिए अप्लाई किया है. कंपनी के कर्मचारियों द्वारा जानकारी साझा की गई है कि आगामी कार्यवाही के लिए उन्हें फोन या ई-मेल पर जानकारी साझा कर बुलाया जाएगा. रोजगार कार्यालय की ओर से पूर्व में एमएसएमई को लेकर जारी की गई जानकारी को लेकर कुछ युवा कार्यालय पहुंचे. विशाल ने बताया कि स्वारोजगार को लेकर वह यहां पर समय निकाल कर आए थे. लेकिन उन्हें किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली न ही एमएसएमई का यहां पर स्टॉल लगा मिला. बहुत इंतजार के बाद आखिरकार दोपहर के समय उन्हें अपनी ऑफिस के लिए निकला पड़ा.
