SIR: मप्र में फिर शुरू हुआ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य, 65 हजार बीएलओ घर-घर करेंगे सत्यापन

भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए आज से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। दो दशक बाद बड़े स्तर पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत 65 हजार से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रदेश के हर मतदाता तक पहुंचकर उनकी जानकारी का सत्यापन करेंगे।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, प्रदेश के सभी 72 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के पते, आयु, पारिवारिक विवरण, फोटो और पहचान संबंधी सूचनाओं का मिलान करेंगे। इस दौरान आयोग द्वारा जारी विशेष फॉर्म भी वितरित किए जाएंगे, जिनमें नागरिक अपनी जानकारी दर्ज करेंगे।

2003 में पहली बार लागू की गई एसआईआर प्रक्रिया अब एक बार फिर बिहार मॉडल की तर्ज पर लागू की जा रही है। इस अभियान का लक्ष्य डुप्लीकेट नाम हटाना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियां समाप्त करना और नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ना है।

निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों और निर्वाचन अधिकारियों को अभियान की दैनिक निगरानी के निर्देश दिए हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे, तो वे सही जानकारी देकर सहयोग करें ताकि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और पारदर्शी तैयार की जा सके।

Next Post

भुट्टे लेकर लौटते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

Tue Nov 4 , 2025
बैतूल। मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, आठनेर निवासी शिवशंकर तांडिलकर (45) खेत से भुट्टे लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शिवशंकर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से […]

You May Like