![]()
बैतूल। मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, आठनेर निवासी शिवशंकर तांडिलकर (45) खेत से भुट्टे लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में शिवशंकर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आठनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
