
वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिर गया। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.81 प्रतिशत ऊपर रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.47 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में भी हावी रही। धातु, बैंकिंग, वित्त और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर दो प्रतिशत के करीब गिर गये।
एलएंडटी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूटे। बीईएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, टीसीएस, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी मजबूत बंद हुए।
