जुआ फड़ छापा, 5 दबोचे, फडबाज समेत 3 फरार 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बदनपुर पहाड़िया में चल रहे एक जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 5 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि जुआ संचालक और 3 अन्य नामजद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 25, 260 नगद और ताश की 3 गड्डियां बरामद की हैं।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि बदनपुर पहाड़िया में ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे जुआड़ी मोनू प्रजापति श्याम प्रजापति,मोनू उर्फ लक्ष्मी सिंह लोधी, राहुल मनोहरे, मूर्ति केवट को दबोचा गया। पकड़े गए जुआड़ियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालन अज्जू चक्रवर्ती और रोहित सेन मिलकर कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पुलिस के आने से ठीक पहले राज बिठ्ठल, संदीप पटेल, अन्नू रैकवार और उनके 1-2 अन्य साथी भी वहां जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से और फड़ से कुल 25,260 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

Next Post

पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार 

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने एक बदमाश को पिस्टल एवं कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। टीआई नितिन कमल ने बताया कि रामपुर शिलाकुंज नयागांव में घेराबंदी कर नीरज उर्फ बाबा पिता स्व. सेवकराम सोनकर 35 वर्ष निवासी भरतीपुर शिव पार्वती मंदिर के पास ओमती को पकड़ा गया‌। तलाशी लेने […]

You May Like