पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार 

जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने एक बदमाश को पिस्टल एवं कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। टीआई नितिन कमल ने बताया कि रामपुर शिलाकुंज नयागांव में घेराबंदी कर नीरज उर्फ बाबा पिता स्व. सेवकराम सोनकर 35 वर्ष निवासी भरतीपुर शिव पार्वती मंदिर के पास ओमती को पकड़ा गया‌। तलाशी लेने पर कमर में बांये तरफ एक देशी पिस्टल खोंसे मिला जिसे चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड होना पाया गया। पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट के 5 अपराध दर्ज है।

Next Post

नशे से दूरी, है जरूरी का संदेश देते हुए निकली रैली

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत आज नशे से दूरी, है जरूरी के बैनर पोस्टरों के साथ वंदेमातरम चौक से जनजागरूता दौड़ शुरू हुई जो रज्जू मिस्त्री तिराहा, तीन पत्ती, बस स्टैण्ड तिराहा, ब्लूम चौक से होते हुये मानकुवंर बाई कालेज के सामने से होते हुये मदनमहल थाने के बाजू से […]

You May Like