साले की हत्या करने वाला जीजा गिरफ्तार, गुनगा थाना पुलिस ने जब्त किया हथियार

भोपाल: गुनगा थाना पुलिस ने आरोपी भूरा खान ने अपने ही साले अब्दुल खां की चाकू मार कर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पुलिस ने आरोपी भूरा खां को रातीबड़ इलाके में उसके ही गांव डोबरा के पास से हिरासत में लिया. आरोपी वारदात करने के बाद से 2 दिनों तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा.

पकड़ में आये आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी को उसका साला अब्दुल खां अपने घर कादमपुर ले गया था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने बदले की भावना से वारदात की. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त कर लिया है. आरोपी जिस वाइक से घटना पर गया था उसकी भी जब्ती की गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार फरियादी रफीक शाह की शिकायत पर कार्रवाई की गई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह रतुआ क्रेशर से गाड़ी में गिट्टी भरकर भोपाल के लिए रवाना हुआ था. झा कृषि फार्म हाउस के सामने उसकी गाड़ी खराब हो गई, जिसे मैकेनिक बुलाकर सुधारा जा रहा था. इसी दौरान ड्राइवर अब्दुल खां का उसके दुल्हे भाई भूरा खां, निवासी ग्राम डोबरा रातीबड़ से पारिवारिक विवाद चल रहा था.

उसी रात को करीब 9:30 बजे, जब अब्दुल खां गाड़ी के पीछे गया, तभी आरोपी भूरा खां हाथ में धारदार छुरा लेकर आया और अब्दुल के सीने और पेट में वार कर दिया. घायल अवस्था में अब्दुल को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए सीहोर और रायसेन जिले में भी तलाश की थी.

Next Post

शहर में बने सुविधा घर बदहाल, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी लाखों खर्च के बाद भी देखरेख नहीं

Tue Dec 16 , 2025
बड़वानी: शहर में विकास कार्यों के तहत नगर पालिका द्वारा कई सार्वजनिक शौचालयों सुविधाघरों का निर्माण किया गया है, लेकिन उनकी बदहाल स्थिति और कई प्रमुख क्षेत्रों में शौचालयों की अनुपलब्धता के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर मुख्य बाजार, चौराहों और व्यस्त […]

You May Like