भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के पाठक जिलाध्यक्ष, मिश्रा महामंत्री एवं गौतम कोषाध्यक्ष बने

साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से हुए चयन, इसी माह आयोजित होगा शपथग्रहण समारोह
ग्वालियर: श्री भृगु (भार्गव) ब्राह्मण समाज की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित सामुदायिक भवन में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामनिवास पाठक जिलाध्यक्ष, केशव चंद्र मिश्रा महामंत्री एवं विकास गौतम को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। समाजबंधुओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह इसी जनवरी माह में आयोजित होगा। शपथग्रहण समारोह में सभी संतगण एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक समाजसेवियों की विशेष उपस्थिति रहेगी।

श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज की साधारण सभा समाज के कोषाध्यक्ष अनिल भार्गव, महिला अध्यक्ष अनीता भार्गव एवं डबरा इकाई के अध्यक्ष संजीव चौधरी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में समाज के आजीवन संरक्षकों एवं वरिष्ठ समाजबंधुओं ने आगामी चुनाव की प्रक्रिया पर विचार मंथन कर सभी के सुझाव लिए। सभी समाजबंधुओं ने एकराय से कहा कि एकजुटता बनाए रखने के लिए समाज के चुनाव नहीं कराए जाएं बल्कि निर्विरोध निर्णय लिया जाए। तदुपरांत सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजबंधु रामनिवास पाठक को जिलाध्यक्ष, केशव चंद्र मिश्रा को महामंत्री एवं विकास गौतम को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज द्वारा एकजुटता प्रदर्शित कर सर्वसम्मति से यह दायित्व सौंपे जाने पर आभार प्रकट करते हुए संकल्प जताया कि वे समाज की भलाई, प्रगति एवं समाज को उत्कर्ष पर पहुंचाने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। बैठक में महेंद्र चौधरी, मधु भार्गव, दिनेश शर्मा (दुल्लपुर), अवनीश मिश्रा, कालीचरण गौतम, सुनील शर्मा, नीरज गौतम, अजय दुबे, डॉ. प्रदीप शर्मा, राजकिशोर शर्मा, मनमोहन शर्मा, नारायण भार्गव, नरेश तिवारी आदि भृगुबंधु मौजूद थे।

Next Post

छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

Sat Jan 11 , 2025
ग्वालियर:लोक शिक्षण संचालनालय संभाग ग्वालियर द्वारा राजमाता कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेगड़ी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम मे नन्हे – नन्हे बच्चे राजमाता कृषि विश्वविद्यालय के […]

You May Like