किसान कांग्रेस की भव्य ट्रैक्टर रैली रोकी

देवास। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज किसान कांग्रेस ने भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली का शुभारंभ स्थानीय भोपाल बायपास से हुआ, जहां रैली का स्वरूप देखते ही बन रहा था कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए हैं।

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा रैली को रोकने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, “भारी संख्या में ट्रैक्टरों को रोका गया, लेकिन जब जब किसान सड़क पर उतरे हैं, प्रशासन हमेशा रोकता और डराता है। हम किसानो के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं, चाहे हमें गोलियों से भून दिया जाए। आज पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं और हमारी आवाज़ दबाई नहीं जा सकती।”

हालांकि, SDM आनंद मालवीय ने बताया कि रैली के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, “नवरात्र के पर्व के दौरान रैली शहर में जाने पर दुर्घटना और ट्रैफिक बाधा का खतरा था, इसलिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। केवल 5 ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई, बाकी को बाहर डायवर्ट किया गया।”

CSP सुमित अग्रवाल ने भी कहा कि नवरात्र के पर्व के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं, इसलिए प्रशासन ने बातचीत कर केवल 5 ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश दिया और बाकी को लौटाया।

इस बीच, ट्रैक्टर रैली रोकने के बाद भी किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्पष्ट नजर आई।

Next Post

28 सितंबर को स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म 'सरज़मीं' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

Wed Sep 24 , 2025
मुंबई, 24 सितंबर (वार्ता) काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘सरज़मीं’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और कायोज़ ईरानी द्वारा निर्देशित, ‘सरज़मीं’ अटूट पारिवारिक रिश्तों, छुपे हुए रहस्यों और त्याग की कहानी है। इस […]

You May Like