पार्षद के बेटे ने दफ्तर में घुसकर निगमकर्मी को पीटा

इंदौर. विजय नगर क्षेत्र की पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी को पार्षद पुत्र और उसके साथियों ने पीट दिया. इस घटना से आहत अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया. इस कारण आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई. यह घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हो गया, हालांकि इस घटनाक्रम का मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा. पिटाई करने वाले अमित सोनी के पिता पार्षद बालमुकुंद सोनी का कहना है कि कर्मचारी टंकी पर वाल्वमैन का काम करता है और वह शराब के नशे में था. वह मेरे बेटे पर पानी चोरी करने का आरोप लगा रहा था.

जानकारी के अनुसार, विजय नगर क्षेत्र की 114 नंबर की पानी की टंकी पर कर्मचारी अभिषेक तैनात है. रात को दफ्तर में पार्षद पुत्र अमित सोनी और उसके साथी घुसे और कहासुनी के बाद उन्होंने अभिषेक पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. उसके साथ झूमाझटकी भी की. बाद में दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अभिषेक को छुड़वाया. बुधवार सुबह जब मारपीट की घटना दूसरे कर्मचारियों को पता चली तो उन्होंने घटना के विरोध में काम बंद कर दिया. ये कर्मचारी वाल्व ऑपरेट करने और जलापूर्ति से जुड़े काम देखते हैं. काम बंद करने के कारण जब नल नहीं आए तो शिकायत नगर निगम कंट्रोल रूम तक पहुंची. इसके बाद अफसरों ने मामले की जानकारी जुटाई.

 

कुछ कर्मचारी थाने पहुंचे, पर दर्ज नहीं हुई शिकायत

इस घटना के विरोध में कुछ कर्मचारी लसुड़िया थाने भी गए थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई. इस घटना को लेकर पार्षद बालमुकुंद सोनी ने कहा कि कर्मचारी अभिषेक को लेकर पहले भी कई बार शिकायत आ चुकी है. वह नशा करता है. नशे के दौरान ही उसने मेरे बेटे को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था.

Next Post

जहां सब्जी मंडी के लिए बने थे ओटले, अब वहीं बनेगा आधुनिक मॉल

Thu May 14 , 2026
प्रमोद व्यास उज्जैन। शहर के तेजी से विकसित हो रहे महानंदा नगर क्षेत्र में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिस स्थान पर करीब डेढ़ दशक पहले स्थानीय रहवासियों की सुविधा के लिए सब्जी मंडी बनाई गई थी और जहां दुकानों के लिए ओटले तैयार किए गए थे, […]

You May Like