ईरान ने की होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा

तेहरान 12 जुलाई (वार्ता) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है। अमेरिका की ओर से किये गये हमले के बाद ईरान की सेना ने यह घोषणा की ।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि जब तक इस इलाके में अमेरिका का दखल खत्म नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा।आईआरजीसी कहा कि ने कहा कि ईरानी सेना को एक ऐसे जहाज पर हमला करने और उसे रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो अपनी प्रणाली बंद करके एक अनधिकृत रास्ते से जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

ईरान के प्रेस टीवी ने आईआरजीसी के बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा, “जब तक इस इलाके में अमेरिका का दखल खत्म नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य अगली सूचना तक बंद रहेगा। किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

 

Next Post

बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके

Sun Jul 12 , 2026
आज सुबह बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। इसका केंद्र काकीनाडा से 225 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था। आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में झटके लगे। रविवार सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया जिसने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को हिला […]

You May Like