वैवाहिक समारोह में शामिल हुए राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल

सतना :प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल बुधवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान वैवाहिक कार्यक्रम में षामिल हुए। उन्होंने समाजसेवी एवं नगर पालिका निगम सतना के पूर्व सभापति अनिल जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने नवविवाहित जोड़े को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के साथ-साथ समाज को जोड़ने वाला पवित्र बंधन है और ऐसे अवसर परिवारों के बीच स्नेह व सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वर-वधु पक्ष के परिजन तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

कभी पैर पर खड़ा होना भी था मुश्किल, आज डांस फ्लोर की क्वीन है ये एक्ट्रेस, जानें शक्ति मोहन की संघर्ष की कहानी

Thu Mar 12 , 2026
शक्ति मोहन की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक हादसे के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि वह चल भी नहीं पाएंगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और डांस से दुनिया में पहचान बनाई। भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और […]

You May Like