
मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है।
हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है। असली चुनौती उस वक्त शुरू होती है, जब घड़ी की टिक-टिक शुरू होती है। प्रतिभागियों को समय समाप्त होने से पहले अपना जवाब चुनकर लॉक करना होगा। शो में 13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बनने का मौका मिलेगा। ‘इंडिया के टॉप 1%’ जल्द ही स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
