दमोह:सहकारी समिति कर्मचारी संघ दमोह के बैनर तले समस्त राशन वितरण विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर दमोह कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी और सचिव राकेश रजक के नेतृत्व में दिया गया। संघ ने ज्ञापन की प्रतिलिपि खाद्य अधिकारी दमोह, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं और महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दमोह को भी सौंपी है।
ज्ञापन में रखीं ये 7 प्रमुख मांगे
समय पर वेतन भुगतान -समस्त राशन विक्रेताओं को 10,500 रुपये मासिक वेतन समय पर भुगतान किया जाए।एरियर्स का भुगतान-विक्रेताओं के एरियर्स की राशि बताई जाए। राशि शासन द्वारा बैंक व समितियों में भेजी जा चुकी है, लेकिन शाखा प्रबंधन एवं समिति प्रबंधक उक्त राशि विक्रेताओं को नहीं दे रहे हैं। इसे तत्काल दिलाया जाए।समान वेतन- सहकारी समितियों के अलावा जो भी समितियां पीडीएस का राशन वितरण कार्य करती हैं, उनके विक्रेताओं को भी 10,500 रुपये प्रतिमाह समान वेतन दिया जाए।तौल की समस्या- विक्रेताओं को खाद्यान्न एकमुश्त धर्मकांटे से दिया जाता है, जबकि उन्हें हजारों कार्डधारियों को अलग-अलग तौलकर देना पड़ता है।
इससे तौल में कमी आ जाती है। इस समस्या का समाधान किया जाए।अन्य मांगें ज्ञापन में राशन वितरण से जुड़ी अन्य तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं को भी शामिल किया गया है।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।प्रत्येक विक्रेता को 5 किलो प्रति क्विंटल के मान से सहायक प्रबंधक के पास दो-दो तीन-तीन समितियां का अतिरिक्त प्रभार होने से समितियां का कार्य प्रभावित होता है उसे अती शीघ्र प्रभार दिए जाएं। समस्त राशन वितरण विक्रेताओं को खाद्यान्न का बीमा करवाया जाए।जिन राशन वितरण दुकानों में चोरी हुई है एवं उसकी एफ आई आर उन दुकानों में पूरा आवंटन दिया जावे। हमारी समस्या को जल्द से जल्द करने की मांगे की गई है।इस दौरान बड़ी संख्या में राशन वितरण विक्रेता मौजूद रहे।
