हिंदू महासभा भवन में गुरु अर्जन देव, रामजी दास के चित्रों की स्थापना, किया नमन

ग्वालियर। आज हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस एवं हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी दास मंगल एडवोकेट की छठवीं पुण्य तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित गिरिराज गुरुजी के मुख्य आचार्यत्व में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज के मुख्य आतिथ्य में गुरु अर्जन देव एवं रामजी दास मंगल के चित्रों की स्थापना की गई।

मुख्य वक्ता हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन एवं संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र मंगल एडवोकेट, रोहित जाटव, मुन्नालाल माहौर, अरविंद मंगल, रामबाबू शर्मा, संतोष मंगल, योगेंद्र दीक्षित उपस्थित थे।

हिंदू महासभा के नेताओं ने कहा कि गुरु अर्जन देव ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन को शहीद कर दिया । मुगल शासको को अपने धर्मान्तरण के कार्य को रोकना पड़ा। जहांगीर ने अपने अंतिम क्षण में गुरु अर्जन देव पर किए गए अत्याचारों के लिए अफसोस भी किया था। गुरु अर्जन देव के पुत्र गुरु हरगोविंद ने भी हिंदू धर्म बाह गुरु का खालसा, वाहेगुरु की फतेह को प्रचारित किया ।

अंत में गुरु अर्जन देव एवं हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Next Post

अतिक्रमण अमले ने जर्जर भवन को गिराया

Tue Jun 23 , 2026
जबलपुर। नगर निगम अतिक्रमण टीम ने संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले लाला लाजपतराय वार्ड में नाले के किनारे स्थित एक अत्यंत जर्जर और खतरनाक हो चुके भवन को सुरक्षित रूप से हटाया । विदित हो कि मानसून के समय अत्यधिक जर्जर स्थिति के कारण ऐसे भवनों से हमेशा […]

You May Like