पीएचक्यू के छह कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए छह कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भावभीनी विदाई दी।

नए पुलिस मुख्यालय भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी और खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस अवसर पर उनके विभिन्न दावों एवं सेवानिवृत्ति संबंधी लाभों के निराकरण के आदेश भी प्रदान किए गए।

सेवानिवृत्त होने वालों में एएवी शाखा के उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, महिला सुरक्षा शाखा के उप निरीक्षक अशोक सिंह सेंगर, एएवी शाखा की उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) कांता ठाकुर, विशेष शाखा की उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) मधु झारिया, विशेष शाखा के सहायक उप निरीक्षक (एमटी) युवराज बोरसे तथा योजना शाखा के आरक्षक (मंत्रालयिक) मोहम्मद शकील शामिल हैं।

समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव एवं अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपस्थित अधिकारियों ने उनके समर्पण, मेहनत और पुलिस संगठन के प्रति महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

 

Next Post

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से PCB का एक्शन, 7 खिलाड़ियों को चलती सीरीज से किया बाहर, कोच पर भी गिरी गाज

Tue Sep 1 , 2026
बर्मिंघम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव। 7 खिलाड़ी बाहर, सरफराज अहमद की जगह माइक हेसन बने नए मुख्य कोच। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने सोमवार को टेस्ट […]

You May Like

मनोरंजन